Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: साल की अंतिम साय कैबिनेट बैठक कल, अहम फैसलों पर रहेगी सबकी नजर

Vishva News / Tue, Dec 30, 2025 / Post views : 47

Share:

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक 31 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में संपन्न होगी। वर्ष के अंतिम दिन होने जा रही इस कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खासा महत्व देखा जा रहा है।

नशेड़ियों का कहर: घर से घसीटकर युवक को पीटा, सिर-सीने में गंभीर चोटें

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। आगामी योजनाओं, विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद् की मुहर लग सकती है। इसके अलावा नए वर्ष 2026 की शुरुआत से पहले कुछ नीतिगत फैसलों को अंतिम रूप दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

Chhattisgarh Liquor Scam: 2019–23 के संगठित भ्रष्टाचार का खुलासा, ED ने दायर की सप्लीमेंट्री अभियोजन शिकायत

कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे, जिन पर विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिए जाएंगे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा किए जाने के साथ-साथ लंबित मामलों पर भी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बैठक में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, उद्योग और बुनियादी ढांचे से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित विभागों के मंत्री, मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। राज्य सरकार के लिए यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके माध्यम से सरकार वर्ष 2025 के कार्यों की समीक्षा और आगामी वर्ष की प्राथमिकताओं को तय कर सकती है। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की जाएगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts