Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Liquor Shops Closed in CG: छत्तीसगढ़ में इस तारीख को बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, बार में भी नहीं मिलेगी दारू; नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Vishva News / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 50

Share:
Liquor Shops Closed in CG: गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 26 जनवरी 2026 को शुष्क दिवस रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आदेश जारी कर जिले में शराब की बिक्री और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय राज्य आबकारी आयुक्त के दिशा-निर्देशों के तहत लिया गया है। इसी तरह के निर्देश अन्य जिलों में जारी होने की संभावना है। जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस के दिन जिले की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानों के साथ-साथ होटल-बार, रेस्टोरेंट-बार, क्लब और अन्य लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसके अलावा एफएल, सीएस, एलएल जैसे विभिन्न आबकारी लाइसेंस और भंडारण केंद्र भी इस अवधि में संचालित नहीं होंगे। इस दिन किसी भी रूप में शराब का क्रय-विक्रय या सेवन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी लाइसेंसधारकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 12 जनवरी को जानें अपने शहर का ताजा भाव

नियमों का सख्त पालन जरूरी

प्रशासन ने सभी संबंधित लाइसेंसधारकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। शुष्क दिवस के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Water intoxication : जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर पर पड़ सकता है गंभीर असर, ये अंग हो सकते हैं खराब

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी लोग शुष्क दिवस के नियमों का पालन करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts