ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Sep 6, 2025 / Post views : 60
रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का फैसला लिया है। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के अफसरों ने नक्सल ऑपरेशन तेज कर दी है। हिड़मा समेत 43 नक्सली मोस्ट वांटेड की लिस्ट में हैं।
Fist Female CJI BV Nagarathna : 2027 में देश को मिलेगी पहली महिला CJI, जानें बीवी नागरत्ना की प्रेरक कहानीनक्सलियों के खिलाफ AI तकनीकी का इस्तेमाल कर ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नक्सल प्रभावित राज्यों के अधिकारियों को अभियान के दौरान एक दूसरे को गोपनीय सूचना दी जाएगी। एनकाउंटर के दौरान बॉर्डर पर दोनों तरफ से नक्सलियों को घेरने और उनको ढेर करने को कहा गया है। केंद्रीय अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित राज्यों के अफसरों को बड़े लीडर्स को टारगेट कर मारने कहा है। छत्तीसगढ़ में फोर्स का अब अगला टारगेट हिड़मा सहित कई वांटेड नक्सली है।
Raja Raghuvanshi Murder Case: 790 पन्नों की चार्जशीट में दर्ज हुए राजा रघुवंशी हत्या कांड के चौंकाने वाले सबूतदरअसल, नया रायपुर के निजी रिसॉर्ट में शुक्रवार को साढ़े 3 घंटे बैठक हुई। जिसमें केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी चीफ तपन कुमार डेका, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के डीजीपी CRPF, BSF, ITBP के शीर्ष अधिकारी, IB, NIA के निदेशक और राज्यों के गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन