Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: LPG Price Hike : गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 1 अक्टूबर से उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

Share:
रायपुर/दिल्ली : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार, 1 अक्तूबर 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये का इजाफा किया गया है, जो अब आज से 1580 रुपये की जगह 1595 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में यही सिलेंडर 16 रुपये महंगा होकर अब 1700 रुपये में उपलब्ध है। भूपेश बघेल ने ED को घेरा, कहा, ‘एजेंसी पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आई’

मुंबई-चेन्नई में कितने में मिल रहा सिलेंडर

19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत मुंबई में भी 16 रुपये बढ़कर 1547 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यही सिलेंडर 16 रुपये महंगा हो गया है और यह 1 अक्तूबर से 1754 रुपये में मिल रहा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत के साथ महानगरों में नई कीमत।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा कीमतों पर नजर डालें तो यह सिलेंडर दिल्ली में ₹853.00, कोलकाता में ₹879.00, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई में ₹868.50 में मिल रहा है। Vishnudeo Sai Cabinet: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

1 अक्टूबर से एटीएफ की कीमत भी बढ़ी

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने अक्टूबर महीने के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल या एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे इसकी कीमत औसतन 3,052.5 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ गई है।घरेलू एयरलाइंस कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमत दिल्ली में 93,766.02 प्रति किलोलीटर है। इसी तरह, मुंबई में 87,714.39 रुपये प्रति किलोलीटर है। कोलकाता में 96,816.58 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 97,302.14 रुपये प्रति किलोलीटर है। यहां बता दें, 1 किलोलीटर एटीएफ 1000 लीटर के बराबर होता है। एटीएफ की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए एक बढ़ती चिंता का विषय है, क्योंकि ईंधन आमतौर पर किसी एयरलाइन के कुल परिचालन व्यय का लगभग 30% से 40% होता है। गौर करने वाली बात यह है कि ये बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब एयरलाइंस आगामी छुट्टियों के दौरान यात्रा की मांग में वृद्धि की तैयारी कर रही थीं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts