Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

थाईलैंड में भारतीयों का अपहरण : सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

Vishva News / Thu, Jul 30, 2026 / Post views : 6

Share:

रायपुर। थाईलैंड में तीन भारतीय युवकों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर युवकों को पटाया बुलाया और वहां उन्हें बंधक बनाकर उनके परिवारों से 40-40 लाख रुपये, यानी कुल 1.20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।

दुबई से रची गई साजिश

थाई पुलिस ने मामले में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पूरी साजिश दुबई में बैठे एक पाकिस्तानी नागरिक के इशारे पर रची गई थी। पुलिस अब इस कथित मास्टरमाइंड और उसके नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

बंधक बनाकर की गई

जांच में सामने आया कि अपहृत युवकों को कई दिनों तक भूखा रखा गया। उनके हाथ-पैर बांधकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं, परिजनों को डराने के लिए वीडियो कॉल के दौरान उनके शरीर पर लाल स्प्रे पेंट लगाकर खून जैसा दृश्य दिखाया गया, ताकि फिरौती की रकम जल्द दिलाई जा सके।

भारतीय दूतावास की सूचना पर

भारतीय दूतावास से सूचना मिलने के बाद थाई पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर तीनों भारतीय युवकों को सुरक्षित मुक्त करा लिया। सभी पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Tags :

CrimeNews

RescueOperation

IndianCitizens

IndianKidnapping

IndianEmbassy

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts