ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Thu, Oct 16, 2025 / Post views : 16
रायपुर : महानदी जल विवाद के निपटारे के लिए ओडि़शा, और छत्तीसगढ़ के तकनीकी अफसरों की बैठकें चल रही हैं। इस कड़ी में दोनों राज्यों के बीच सहायक नदियों पर अति आवश्यक कार्यों पर रोक हटाने के लिए सहमति बन गई है।
Chhattisgarh : हाथी प्रभावित 30 गांव के ग्रामीण सड़कों पर उतरे, मुआवजे की मांग को लेकर वन कार्यालय घेराजल संसाधन विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक महानदी बेसिन पर कार्यों को ओडिशा सरकार ने रोक लगा रखी है। छत्तीसगढ़ सरकार भी ओडिशा के प्रोजेक्ट्स को अनुमति नहीं दे रही है। विवाद के लिए ओडि़शा और छत्तीसगढ़ के सीएम की आपस में चर्चा हो चुकी है। इसके बाद से दोनों राज्यों के विभाग के तकनीकी समिति के अफसरों की बैठकें चल रही है।ये बैठक दिल्ली में हुई है। इन बैठकों का लब्बोलुआब यह है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा सरकार दोनों ही एक-दूसरे के अति आवश्यक कार्यों को मंजूरी देने के लिए तैयार हो गए हैं।
IND vs AUS: पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन, एक धाकड़ बल्लेबाज रह सकता है बाहरसूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार की महानदी की सहायक नदी ईब नदी पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा तेल नदी पर भी निर्माण होना है। इन प्रोजेक्ट्स पर ओडि़शा सरकार ने रोक लगा दी है। छग सरकार भी महानदी पर ओडि़शा के अहम प्रोजेक्टस को मंजूरी नहीं दे रही है। अब दोनों ही सरकार के तकनीकी समिति की बैठक के बाद एक-दूसरे के अति आवश्यक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने के लिए तैयार हो गए हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन