ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Nov 29, 2025 / Post views : 34
सरकार ने महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव करते हुए E-KYC को अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत राज्य की 69.26 लाख महिलाओं का आधार और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है, ताकि केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिल सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं ने अपना आधार और बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है, उन्हें अगले भुगतान में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि उनके खातों में राशि रोकी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में 4.25 लाख महिलाओं का सत्यापन शुरू हो चुका है। जिन लाभार्थियों के आधार लिंक, नाम की स्पेलिंग, बैंक अकाउंट विवरण या IFSC कोड में गलतियाँ हैं, उन्हें भी भुगतान पाने में समस्या हो रही है। इसलिए विभाग ने सलाह दी है कि सभी महिलाएं जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें।
सरकार का यह कदम योजना में पारदर्शिता लाने और अपात्र तथा फर्जी लाभार्थियों को बाहर करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सत्यापन अभियान की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसे और तेज गति से पूरा किया जाएगा, ताकि योग्य महिलाओं को ही 22वीं किस्त का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन