Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिए निर्देश

Share:
रायपुर: महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों का घर-घर सर्वे होगा. इनमें अधूरे दस्तावेज, निर्धारित पते पर गैरमौजूदगी और मृत्यु की स्थिति में नए सिरे से रिपोर्ट मंगाई जाएगी. महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए. उन्होंने रायपुर जिले में आंगनबाड़ी सेवाओं, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, टेक होम राशन वितरण समेत पोषण अभियान की गतिविधियों का ब्यौरा लिया. उन्होंने किसी भी स्तर की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है.
इंद्रावती भवन में समीक्षा के दौरान विभागीय सचिव ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए. वहीं यह भी निर्देश दिए कि महतारी वंदन योजना में हितग्राहियों के घर-घर जाकर सर्वे करें. जिन मामलों में लाभार्थी पते पर उपलब्ध नहीं हैं, दस्तावेज अधूरे हैं या हितग्राही की मृत्यु हो चुकी है, उनकी जानकारी तत्काल सत्यापित कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, सीडीपीओ और डीपीओ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इधर रायपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी और क्षेत्रीय स्तर के अधिकारी को नियमित रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने भी निर्देशित किया.
उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति का आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें. निरीक्षण केवल औपचारिकता न होकर, सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और हितग्राहियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने का माध्यम होना चाहिए. इसके अलावा टेक होम राशन वितरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों गर्भवती एवं धात्री माताओं और कुपोषित बच्चों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन उपलब्ध कराना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है. राशन वितरण और एंट्री में कोई गड़बड़ी की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में संचालक पदुम सिंह एल्मा एवं अन्य अफसर मौजूद रहे.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts