Mon, 10 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: रायपुर में बड़ा हादसा: रेलवे फाटक के पास घर में लगातार तीन सिलेंडर ब्लास्ट, बस्ती में मची अफरा-तफरी

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना रेलवे फाटक स्थित एक बस्ती में बड़ा हादसा हो गया। जहां मकान के अंदर रखे तीन सिलेंडरों में एक के बाद एक तीन विस्फोट हुए। धमाके की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग अपने अपने घरों से निकल कर बाहर आ गये। इस दौरान लोगों ने देखा की एक मकान में भीषण आग लग गई और पूरा घर धू-धूकर जलने लगा। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना खम्हारडीह थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दमकल विभाग को फोन कर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। चूंकि जिस बस्ती के मकान में आग लगी वो कचना रेलवे फाटक से सटा हुआ इलाका है। मकान काफी अंदर था, इसके बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मकान से कुछ दूरी तक पहुंचने में कामयाब रही और फिर फायर होज नली के द्वारा आग को बुझाया गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। Fist Female CJI BV Nagarathna : भारत को मिलेगी पहली महिला CJI, जानें बीवी नागरत्ना की प्रेरक यात्रा और समर्पण की कहानी घर के लोगों ने बताया कि आज सुबह 10 बजे खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना रेलवे फाटक स्थित गणेश नगर निवासी संतोष साहू के घर में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई और फिर एक के बाद एक तीन सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। घर में आग लगने के दौरान काफी लोग थे, जिन्होंने तत्काल बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। अगर सहीं समय में घर के लोग बाहर नहीं आते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मकान मालिक संतोष साहू नीचे वाले घर में रहता है और उपर में उसके किराये दार रहते हैं। आगजनी के दौरार सभी घर से बाहर निकल गये थे। गनीमत रही कि सभी लोग ब्लास्ट से पहले ही घर के बाहर निकल गये थे, नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। घर में मकान मालिक, किरायेदारों सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग रहते हैं। भारत-रूस रक्षा साझेदारी मजबूत: पुतिन की यात्रा से पहले ड्यूमा ने सैन्य उपकरण आदान-प्रदान समझौते को दी मंजूरी जिस मकान में आग लगी वह घर बस्तियों से घिरा हुआ है। रेलवे फाटक के आसपास कई छोट- छोटी झोपड़िया भी है। अगर समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची तो कई घर आगजनी की चपेट में आ चुके होते। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिलहाल समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने बस्ती के अंदर घर में लगी आग को बुझाया। हालांकि इस आगजनी में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts