Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: सुकमा में नवीन गोगुंडा कैंप स्थापना से माओवादियों का बेस इलाका हुआ ध्वस्त, ग्रामीणों को मिला सुरक्षा और विकास का लाभ

Share:

सुकमा : जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र गोगुंडा में नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना से माओवादियों के दरभा डिवीजन का मुख्य इलाका ध्वस्त हो गया है। चारों दिशाओं से पहुँचने योग्य नवनिर्मित सड़क के माध्यम से अब गोगुंडा के ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलने लगी है, जिससे सीधे उन्हें जीवन और विकास की राहत महसूस हो रही है।

महानिरीक्षक सीआरपीएफ सीजी सेक्टर ने कैंप का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य, नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा के साथ जवानों का हौसला बढ़ाया। छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत स्थापित इस सुरक्षा कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाना है।

PM Fasal Bima Yojana 2025-26: छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल हुआ सक्रिय, 31 दिसंबर तक कराएं बीमा

सुरक्षा कैंप की स्थापना से न केवल क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण सुदृढ़ हुआ है, बल्कि माओवादियों के विरुद्ध यह एक बड़ी रणनीतिक सफलता भी मानी जा रही है। वर्ष 2024 से अबतक जिला सुकमा में कुल 21 नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं।

इन सुरक्षा उपायों के प्रभावस्वरूप वर्ष 2024 से अबतक 587 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, 68 माओवादी मारे गए और 450 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। गोगुंडा कैंप स्थापना में जिला पुलिस बल सुकमा, DRG सुकमा और 74 BN सीआरपीएफ ने संयुक्त भूमिका निभाई।

Mahatari Vandan Yojana: 22वीं किस्त जारी, 67 लाख महिलाओं को मिले 635 करोड़ रुपये

विशेषज्ञों के अनुसार, इस कदम से ग्रामीणों के जीवन में शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा सुनिश्चित होगी और माओवाद उन्मूलन में और तेजी आएगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts