Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: DGP-IG Conference: रायपुर में जुटेंगे 500 से ज्यादा अफसर, सुरक्षा में तैनात होंगे CRPF जवान

Vishva News / Mon, Nov 24, 2025 / Post views : 31

Share:
DGP-IG Conference: छत्तीसगढ़ में होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर 26 और 27 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे. उन्हें एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा रिसीव करने के बाद अलग-अलग रेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर ठहराया जाएगा. साथ ही रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी. राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की 5 कंपनी को ड्यूटी में उपलब्ध कराया जाएगा. 28 से 30 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन स्थल पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही आईबी की टीम तैनात रहेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के जिम्मे रहेगी. केंद्रीय फोर्स के जवान सहयोगी की भूमिका में रहेंगे. CG Weather News: छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद ठंड लौटेगी, लेकिन असर हल्का रहेगा डीजीपी कॉन्फ्रेंस में राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बल, इंटेलिजेंस, राजस्व खुफिया निदेशालय, सीबीआई और अन्य खुफिया विभाग के 550 अधिकारी शामिल होंगे. डीजीपी, आईजी, उनके निज सचिव, सुरक्षागार्ड, सहयोगियों और वाहन चालकों के रुकने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है. सभी को रैंकिग के अनुसार ठहराया जाएगा. वहीं प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. इसके लिए संभावित स्थानों को चिन्हांकित कर 26 से 30 नवंबर तक किसी भी तरह की बुकिंग नहीं लेने कहा गया है. कुछ होटलों को सुरक्षा के लिहाज से रिजर्व रखा गया है.

कल एसपीजी की टीम पहुंचेगी

तीन दिवसीय डीजीपी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. उनके प्रवास के पहले एसपीजी की टीम सुरक्षा की जांच करने के लिए 25 नवंबर को रायपुर पहुंचेगी. एसपीजी टीम एयरपोर्ट से लेकर सम्मेलन स्थल, रुकने के स्थान, प्रदेश भाजपा कार्यालय और संभावित मागों की जांच करेगी. CG NEWS: स्कूल प्राचार्य और HM को सौंपा कुत्तों की जानकारी देने का जिम्मा, फार्मेट में भरनी होगी पूरी जानकारी

प्रोटोकॉल अफसरों की नियुक्ति जल्द

सम्मेलन में शामिल होने वाले अफसरों को एयरपोर्ट से रिसीव करने से लेकर रुकने के स्थान और सम्मेलन स्थल तक पहुंचाने के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी नियुक्ति किए जाएंगे. प्रदेशभर के अफसरों को इसके लिए चिन्हांकित किया जा रहा है. फिलहाल सभी जिलों से आईजी और एसपी से ब्योरा मांगा गया है. इसके मिलते ही प्रत्येक अधिकारी की ड्यूटी तय होगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts