Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Naxal Terror in Chhattisgarh: युवक की हत्या, मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने किया बेरहमी से वार

Vishva News / Sat, Dec 27, 2025 / Post views : 44

Share:
Naxal Terror in Chhattisgarh: बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एर्रापल्ली में बीती रात नक्सलियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पूनेम बुधरा, पिता जोगा, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों को उस पर पुलिस मुखबिरी का शक था, इसी आशंका के चलते उसे निशाना बनाया गया। बता दें कि घटना बीते 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्ति मृतक के घर में घुसे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। तमनार कोल माइंस विरोध: पुलिस पर पथराव, बसों में आग, कई पुलिसकर्मी घायल वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के समय घर के अन्य सदस्य दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि पूनेम बुधरा पूर्व में नक्सली गतिविधियों से अलग होकर आत्मसमर्पण कर चुका था और पिछले कुछ समय से अपने गांव में ही रह रहा था। इसी वजह से उस पर मुखबिरी का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बल तत्काल गांव के लिए रवाना हुए। अल्लू अर्जुन के खिलाफ भगदड़ मामले में चार्जशीट दायर, पुलिस ने 23 लोगों को आरोपी बनाया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की पुष्टि के बाद विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। फिलहाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts