Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: नक्सली संगठन का बड़ा खुलासा: 11 पन्नों की बुकलेट से बड़े हमले की तैयारी का संकेत

Vishva News / Thu, Sep 11, 2025 / Post views : 24

Share:
बस्तर : नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने 11 पन्नों का एक बुकलेट जारी किया है। बुकलेट में अब तक के हुए नुकसान की समीक्षा की है। नक्सलियों ने माना है कि, केंद्रीय कमेटी ने युद्ध की, नक्सल संगठन के कामों की जो रणनीतियां बनाई थी उन रणनीतियों के तहत काम नहीं हुआ है। यही वजह है कि 1 साल के अंतर्गत देश में पहली बार संगठन के महासचिव बसवाराजू समेत 4 केंद्रीय कमेटी मेंबर और 17 स्टेट कमेटी मेंबर मारे गए हैं। नक्सलियों के इस बुकलेट में फिलीपींस संगठन के लीडर लुई जलंदानी के मौत का भी जिक्र है। CG School Timing: राज्य सरकार का आदेश- शनिवार को एक पाली और दो पाली वाले स्कूलों की समय सारणी में बदलाव
हालांकि, माओवादियों ने अपनी कमियों को दूर करने, सरेंडर रोकने, पार्टी को मजबूत करने और सरकार के मिशन 2026 को फेल करने की बात बुकलेट में लिखी है। साथ ही कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों के खिलाफ फोर्स के चलाए गए ऑपरेशन के दौरान जवानों पर हमला कर AK-47 समेत अन्य हथियार लुटने की बात भी कही है।
दरअसल, नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के नेताओं ने संगठन के लोगों को 21 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक CPI माओवादी की 21वीं स्थापना दिवस मनाने को कहा है। साथ ही नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे फोर्स के सारे ऑपरेशंस को विफल करने कहा है। नक्सलियों की इस बुकलेट से यह स्पष्ट है कि वे किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts