Wed, 12 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Naxalites surrender: कांकेर से गढ़चिरौली तक 15 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित

Vishva News / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 17

Share:
Naxalites surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। इस बीच बुधवार को एक बार फिर नक्सली संगठनों को करारा झटका लगा, जब छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर (गढ़चिरौली) से लेकर कांकेर तक कुल 15 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है, जिन पर 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में कुख्यात नक्सली विनोद सैयाना भी शामिल है। CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय
गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों का समर्पण
पखांजूर क्षेत्र से लगे गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र डीजी रश्मि शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पण के दौरान नक्सलियों ने चार हथियार भी पुलिस को सौंपे। आत्मसमर्पित नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम विनोद सैयाना का है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। यह सभी नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय थे। Malkangiri Violence: महिला का सिर कटा शव मिलने के बाद बवाल, 50 से अधिक घरों में आग, लूटपाट और वाहन क्षतिग्रस्त

कांकेर : मदनवाड़ा नक्सली हमले में शामिल एक सदस्य समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

उधर, कांकेर में भी पुलिस को सफलता मिली है, यहां 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने एसपी आईके एलेसेला के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं। समर्पित नक्सलियों में कंपनी नंबर 10 का एक सक्रिय सदस्य भी है। कांकेर पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली मदनवाड़ा नक्सली हमले में शामिल थी, जिसमें एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे। आत्मसमर्पण के दौरान एसपी आईके एलेसेला ने पुनर्वास नीति के तहत चारों नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts