Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: रायपुर एयरपोर्ट से अब दिल्ली, मुंबई और भोपाल के लिए नई फ्लाइट, DGCA ने जारी किया विंटर शेड्यूल

Share:
रायपुर : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली, मुंबई और भोपाल के लिए 26 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट चलेगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा विंटर सीजन के लिए इसका शेड्यूल जारी किया गया है। यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 10:15 बजे उड़ान भरने के बाद दोपहर 12:15 रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर से 12:45 बजे उड़ान भरने के बाद 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। विमानन कंपनी द्वारा सभी ट्रैवल्स संचालकों को इसकी सूचना जारी कर टिकटों की बुकिंग करने कहा है। ग्रैंडमदर्स की क्लास: 60 की उम्र में किताब-कॉपी लेकर फिर स्कूल पहुंचीं दादियां!
ट्रैवल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टाफी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि दिल्ली के लिए इस समय 6 फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 4 इंडिगो, 2 एयर इंडिया की फ्लाइट रायपुर और दिल्ली के बीच चलती है। 26 अक्टूबर से 7वीं फ्लाइट उड़ान भरेगी। मुंबई और भोपाल के लिए नई फ्लाइट का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इसका शेड्यूल तय नहीं होने के कारण फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई है।
बता दें कि इस समय रायपुर से मुंबई के बीच 3 और भोपाल के लिए एक फ्लाइट का संचालन किया जाता है, इसमें से भोेपाल फ्लाइट पहले सप्ताह में 3 दिन चलती थी। जिसका विस्तार कर 20 सितंबर से रोजाना किया गया है। CG NEWS: मेमू ट्रेन में हादसा, यात्री के गिरने से हड़कंप…
त्योहारी सीजन में यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या और 26 अक्टूबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक विंटर सीजन रहता है। इसे देखते हुए रायपुर के लिए अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की गई है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि हवाई यात्रियों का सर्वाधिक आवागमन विंटर सीजन के दौरान होता है। इसे देखते हुए मेंटनेंस और शेड्यूल तय करने के बाद नई फ्लाइटें शुरू होती है। बता दें कि इस समय रायपुर से विभिन्न शहरों के लिए रोजाना 6000-7000 यात्री सफर कर रहे है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts