Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: NIT चौपाटी विवाद: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ

Vishva News / Sat, Dec 27, 2025 / Post views : 40

Share:
रायपुर. राजधानी के एनआईटी चौपाटी विवाद को लेकर सियासी घमासान जारी है. कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री अरूण साव और विधायक राजेश मूणत का पोस्टर हाथों में थामकर हवन-पूजन किया. कांग्रेस का कहना है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए. कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि हम भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ कर रहे हैं. क्योंकि जिस चौपाटी से गरीब और छोटे व्यापारियों की रोज़ी-रोटी जुड़ी हुई है, उसे उजाड़कर कभी वैध तो कभी अवैध बताया जा रहा है. CG में दिल दहला देने वाली दुर्घटना: दो ट्रकों की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौत, पुलिस जांच में जुटी उन्होंने बीजेपी से एनआईटी के चौपाटी में लगने वाली राशि की वापसी की मांग भी की है. विकास उपाध्याय ने कहा कि लगभग साढ़े 6 करोड़ की राशि लगाई गई है जो वापस होनी चाहिए. विकास उपाध्याय ने भाजपा नेता राजेश मूणत के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले चौपाटी को लेकर इसे वैध बताया गया, बाद में अचानक अवैध कहकर कार्रवाई की बात होने लगी. Naxal Terror in Chhattisgarh: युवक की हत्या, मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने किया बेरहमी से वार पहले कहा गया कि सब नियम के तहत है, फिर अचानक इसे अवैध बता दिया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts