Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: PM Modi Raipur Visit : पीएम मोदी आज रायपुर पहुँचेंगे, तीन दिनों तक चलने वाले DGP-IG सम्मेलन में लेंगे भाग

Vishva News / Fri, Nov 28, 2025 / Post views : 24

Share:
PM Modi Raipur Visit : नवा रायपुर में तीन दिनों तक चलने वाले 60वें DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर पहुचेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह लगभग शाम 7:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे. एयरपोर्ट से सीधा नया रायपुर M-01 बंगला जाएंगे. यहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानी 29 नवंबर कोडीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री 29 और 30 नवंबर को सम्मेलन में शामिल होंगे. 30 नवंबर की शाम वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे. 60th DGP-IG Conference : रायपुर हाईअलर्ट पर, 30 नवंबर तक चलेंगे अहम सुरक्षा संवाद

सम्मेलन में सुरक्षित भारत निर्माण का तैयार होगा रोडमैप

विकसित भारत: सुरक्षा आयाम थीम पर सम्मेलन आयोजित होगा. केंद्रीय HM अमित शाह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. आंतरिक सुरक्षा, LWE, महिला सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था के विषयों पर मंथन किया जाएगा. सम्मेलन का उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना है. साथ ही ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है. देशभर के अफसर भी पहुंचे कॉन्फ्रेंस में प्रजेंटेशन देंगे.

ऐसे की गई है ठहरने की व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम-1 और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम-11 में ठहरेंगे. नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है. सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक किए गए हैं. ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं. इस कार्यक्रम में 33 राज्यों से आने वाले डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहरेंगे. कांग्रेस का बिलासपुर में उग्र प्रदर्शन: जर्जर सड़कों और बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ सरकार को घेरा

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देंगे पीएम मोदी

28 से 30 नवंबर तक भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है. ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान एवं एआई के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी. प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वार्षिक सम्मेलन में निरंतर गहरी रुचि दिखाई है और स्पष्ट चर्चाओं को प्रोत्साहित किया है. उन्‍होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया है, जहां पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें. व्यावसायिक सत्र, विस्तृत बातचीत और विषयगत चर्चाएं प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण आंतरिक सुरक्षा और नीतिगत मामलों पर सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts