Thu, 13 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़ में 13 लाख की लूट, ट्रक चालक पर शक; पुलिस ने शुरू की जांच

Share:

जशपुर : जिले में ट्रक चालक से 13 लाख रुपए की लूट हो गई। ट्रक चालक रांची से माल खाली कर व आलू लोड कर आ रहा था। जिसके चालक से 13 लाख रुपए लूट का मामला सामने आया है। चार अज्ञात लूटेरों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट कर हाथ– पांव बांध दिए और लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि जांच में जूटी पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी पुलिस घटना की सभी एंगलों से जांच कर रही है।

CG Cabinet Meeting: 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लेंगे अहम निर्णय

जशपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि आज सुबह जशपुर के बालाछापर में हाइवे पर एक ट्रक क्रमांक CG14-MT-6190 से जो कि रांची से माल खाली कर व आलू लोड कर आ रहा था, जिसके चालक के पास रांची के माल का 13 लाख रुपए भी था, जिसको कथित रूप से चार व्यक्तियों के द्वारा ड्राइवर से लूट कर फरार हो गए हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर जब ट्रक ड्राइवर से विस्तृत पूछताछ की तो ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह रांची से आ रहा था। सुबह 06.00 बजे बालछापर के पास, लघु शंका हेतु ट्रक रोककर नीचे उतरा था, तभी पीछे से एक चार पहिया गाड़ी आई, जिसमें से चार लोग उतरे, और उसके हाथ पैर को बांधकर गिरा दिए, एक व्यक्ति के द्वारा डंडे व पत्थर से भी चोट पहुंचाया गया फिर उनके द्वारा गाड़ी में रखे 13 लाख रुपए को तथा मोबाइल फोन को लूटकर भाग खड़े हुए । डोडकचौरा ढाबा के पास चालक का मोबाइल गिरा मिला था।

CG में खौ़फनाक वारदात: पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारा और बेटियों को दिया जहर सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का मेडिकल मुलाहिजा कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की सायबर टीम सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस की पार्टियां, झारखंड की ओर रवाना की गई है, हालांकि ड्राइवर के कथन में विरोधाभाष भी है, जैसे कि उसने बताया कि उसका हाथ बांधा गया था, परंतु हाथ में बांधने के कोई निशान नहीं है, उसके द्वारा यह भी बताया गया था कि उसके पैर में डंडे से व कमर पर पत्थर से प्रहार किया गया था, जबकि उसके मेडिकल मुलाहिजा में कोई चोट का निशान नहीं दिख रहा था, साथ ही उसने यह भी बताया था कि लुटेरों ने लूट करते समय, उसे जमीन पर गिरा दिया था, ड्राइवर के अनुसार उस वक्त सुबह के 06.00 बज रहे थे, अगर उसे गिराया गया होता तो निश्चित रूप से ओश के कारण कपड़े गीले रहते व घासफूस का कुछ अंश जरूर चिपके रहता, जबकि ऐसा नहीं था, ड्राइवर के द्वारा कभी सामने की ओर हाथ बांधना बता रहा है, कभी पीछे की ओर हाथ बांधना। पुलिस उसके बयान में आए विरोधाभासों का भी अध्ययन कर रही है, पुलिस की विवेचना का एक एंगल यह भी है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रार्थी के बताए अनुसार पुलिस लूट की सभी संभावित एंगल पर प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही है, पुलिस की कोशिश होगी, अगर घटना घटित हुई है, तो लुटेरों को जल्द पकड़ा जा सके।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts