ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Mon, Nov 17, 2025 / Post views : 26
रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। इस दौरान वो प्रदेश में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य सरकार ने बेहद महत्वपूर्ण माना है क्योंकि ये योजनाएँ सीधे ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के विकास से जुड़ी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू प्रदेश में मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करेंगी। इस योजना के तहत प्रदेश में परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों को हर साल 5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
Chhattisgarh: धान खरीदी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 250 राशन दुकानों का आवंटन रद्द; 12 कर्मचारियों पर FIRराज्य सरकार ने इसके लिए एक तीन स्तरों वाला चयन प्रक्रिया तैयार किया है, जिसके तहत योग्य वैद्यों का चयन किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक उपचार विधाओं को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। राष्ट्रपति मुर्मू इसी अवसर पर जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का भी उद्घाटन करेंगी। इस योजना के तहत प्रदेश के देवस्थलों का विकास और पुनरोद्धार किया जाएगा।
Sheikh Hasina Verdict: ICT ने शेख हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराधों का दोषी ठहराया, आरोप – ‘निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मारा’योजना के अंतर्गत प्रत्येक देवस्थान पर 5 से 20 लाख रुपये तक की राशि खर्च की जाएगी। योजना का उद्देश्य न केवल धार्मिक स्थलों का संरक्षण करना है बल्कि इन स्थानों को पर्यटन और स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करना भी है। इसके अलावा, योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन