ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Jan 31, 2026 / Post views : 20
President visit CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर आएंगी। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। वे बस्तर आने वाली पांचवीं राष्ट्रपति होंगी। अंतिम बार 8 साल पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बस्तर के दंतेवाड़ा दौरे पर आए थे। जगदलपुर के लालबाग मैदान में तैयारियां चल रही हैं।
कोरबा हत्याकांड: पत्नी ने लकवाग्रस्त पति को पिलाया कीटनाशक, हत्या की खुली पोलसुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन लगातार समीक्षा कर रहा है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए बस्तर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं। मंच, बैरिकेडिंग, मीडिया गैलरी, पार्किंग और VVIP मूवमेंट को लेकर अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
धान टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयाससुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं और कार्यक्रम स्थल के आस-पास निगरानी बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा बस्तर के लिए अहम माना जा रहा है। आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण राष्ट्रपति का यहां आना सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। बस्तर में इससे पहले भी कई राष्ट्रपतियों का आगमन हो चुका है। हर दौरे ने बस्तर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन