ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Tue, Jan 20, 2026 / Post views : 50
Raipur DEO Office Fire Incident: राजधानी रायपुर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शनिवार देर रात लगी आग से बड़ा नुकसान हुआ है। इस हादसे में कार्यालय का करीब 26 साल पुराना महत्वपूर्ण रिकॉर्ड पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के दो दिन बाद भी कार्यालय की व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी है और कर्मचारी सीमित संसाधनों व अंधेरे में काम करने को मजबूर हैं।
CG GST Raid: जीएसटी टीम हरिओम इंगोट्स और पावर लिमिटेड के दफ्तर पहुंची, वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार्यालय और स्टोर रूम को हुए भारी नुकसान की भरपाई विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।घटना शनिवार रात करीब 8 बजे से 8.30 बजे के बीच हुई। DEO ऑफिस के स्टोर रूम में अचानक आग भड़क उठी, जो तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। इस घटना में 23 आलमारियों में रखे लगभग 150 बस्ते और कई लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम जलकर नष्ट हो गए। कई हार्ड डिस्क को रिकवर कर लिया गया है, लेकिन 2008 से पहले का डेटा प्रायः खो गया है।
आग लगने के पीछे साजिश की आशंका को लेकर पुलिस और तीन सदस्यीय फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल के महत्वपूर्ण हिस्से को सील कर दिया है। जांच समिति में संभागीय संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सहायक संचालक लोक शिक्षण बजरंग प्रजापति और सतीश नायर को सदस्य बनाया गया है। समिति को पांच दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन