Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Raipur Free Bus Seva: रायपुर में 3 दिन फ्री बस सेवा, जानिए कैसे मिलेगा लाभ और क्या करना होगा

Vishva News / Sun, Jan 18, 2026 / Post views : 43

Share:

Raipur Free Bus Seva: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साहित्य उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। नवा रायपुर के पपुरखौती मुक्तांगन में साहित्य महोत्वस का आयोजन होगा। वहीं साहित्य उत्सव की शुरुआत से पहले राजधानी वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है।

दरअसल, साहित्य उत्सव के दौरान आम नागरिकों, साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने निःशुल्क बस सेवा संचालित करने का फैसला लिया है। निःशुल्क बस सेवा से शहरवासियों को उत्सव स्थल तक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Side Effects Of Aluminum in Food : सेहत के लिए खतरा – एल्यूमिनियम प्रेशर कुकर में खाना पकाना से हो सकती है यह गंभीर बीमारी

तीन दिनों तक चलेगी फ्री बस सर्विस

यह फ्री बस सर्विस 23, 24 और 25 जनवरी 2026 तक तीन दिन लगातार चलाया जाएगा। तीनों दिन बसों का संचालन पूरी तरह से फ्री रहेगा। फ्री बस सर्विस देने का उद्देश्य है कि, आमजन बिना किसी अतिरिक्त खर्च के रायपुर साहित्य उत्सव में शामिल हो सकेंगे। यह व्यवस्था विशेष रूप से विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और साहित्य प्रेमियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, करीब 15 बसें इस फ्री सर्विस के अंतर्गत चलाई जाएगी। ये सभी बसें पुराना रायपुर से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक चलेगी। इन सभी बसों में साहित्य उत्सव की विशेष ब्रांडिंग की गई है। बसों की संख्या इस प्रकार निर्धारित की गई है कि भीड़ के समय भी सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

6 प्रमुख रुट किए गए तय

राजधानी के अधिकतर इलाकों को इस फ्री सर्विस से जोड़ने के लिए शहर के प्रमुख 6 रूटों में बसों का संचालन किया जाएगा। इन रूट्स के माध्यम से रायपुर के विभिन्न हिस्सों से लोगों को उत्सव स्थल तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। सभी बसें पुराने रायपुर क्षेत्र से पुरखौती मुक्तांगन नवा रायपुर स्थित रायपुर साहित्य उत्सव स्थल तक चलाई जाएगी।

First Female CJI: सपनों से हकीकत तक – 2027 में देश को मिलेगी पहली महिला CJI, बीवी नागरत्ना की कहानी पढ़ें

जल्द जारी होगी समय सारणी

हालांकि, अभी तक बसों की समय सारणी सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही बसों की विस्तृत समय सारणी जारी कर दी जाएगी। प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बस सेवा समयबद्ध, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित हो।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts