ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sun, Oct 19, 2025 / Post views : 28
रायपुर : हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस को देखकर घर की छत से कूद गया। इस घटना में बदमाश के दोनों पैर टूट गए और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रायपुर रेलवे स्टेशन पर आईजी-डीआईजी ने किया दौरा, यात्रियों की सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट को लेकर बैठकमिली जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर बदमाश विक्की खोचड़ की गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में विक्की एक युवक को अपने दोस्तों और पत्नी के साथ जमकर पीटा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी विक्की खोचड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
डेम के पास मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंकावहीं जब आज सिविल लाइन पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर बदमाश विक्की खोचड़ को गिरफ्तार करने पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देखकर छत से कूद गया। छत से कूदने के कारण विक्की के दोनों पैर टूट गए और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विक्की को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन