Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Raipur Magneto Mall Case: नाबालिग समेत 7 लोग गिरफ्तार, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

Vishva News / Sat, Dec 27, 2025 / Post views : 36

Share:
Raipur Magneto Mall Case: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित मैग्नेटो मॉल में बीते 24 दिसंबर को हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर आज एक बार फिर माहौल गरमा गया। मामले में 7 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देने पहुंचे, लेकिन तय रणनीति के तहत सिविल लाइन थाना जाने के बजाय पुलिस को चकमा देते हुए सीधे तेलीबांधा थाना पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बता दें कि अचानक हुए इस प्रदर्शन से पुलिस भी सतर्क हो गई और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे और गिरफ्तार किए गए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग कर रहे है। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे नागरिक

सिविल लाइन में किए गए थे कड़े सुरक्षा इंतजाम, तेलीबांधा थाना पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता

दरअसल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले घोषणा की थी कि वे सिविल लाइन थाने में गिरफ्तारी देंगे। इसे देखते हुए वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। पुलिस को केवल गिरफ्तारी देने की सूचना थी, लेकिन चक्काजाम की कोई जानकारी नहीं थी। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रणनीति बदलते हुए सीधे तेलीबांधा थाना पहुंचकर मुख्य सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। RTO Cyber Fraud Alert: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा है ई-चालान के नाम पर ठगी, केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें भुगतान

बजरंग दल ने दी ये चेतावनी

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि गिरफ्तार किए गए 7 कार्यकर्ताओं को तुरंत नहीं छोड़ा गया, तो हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। बजरंग दल नेताओं ने यह भी ऐलान किया है कि अगर पुलिस गिरफ्तारी नहीं लेती है, तो कार्यकर्ता अनिश्चितकाल तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे। सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं कानून-व्यवस्था को देखते हुए थाना परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts