Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Raipur News : एसी-वाई-फाई वाले नए दफ्तर से राजधानी में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया हुई स्मार्ट और तेज

Vishva News / Tue, Sep 23, 2025 / Post views : 39

Share:
रायपुर : रजिस्ट्री का काम अब केवल कलेक्टोरेट में स्थित पंजीयन दफ्तर में ही नहीं बल्कि शहर में वीआईपी तिराहा में बने बेबीलोन टॉवर और नवा रायपुर में सीबीडी भवन में भी होगा. इससे लोगों को एक ही जगह पर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा. इतना ही नहीं इन दोनों नए दफ्तरों में लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए एसी वेटिंग हॉल बनाया गया है. जहां वाई-फाई की सुविधा भी होगी. दोनों नए दफ्तरों का काम लगभग पूरा हो गया है. अफसरों का दावा है कि अगले एक महीने में नए दफ्तरों में काम शुरू हो जाएगा. अभी रायपुर दफ्तर में पांच उपपंजीयक रजिस्ट्री का काम करते हैं. रोजाना करीब 300 रजिस्ट्री कराई जाती है. अभी एक ही दफ्तर होने की वजह से सभी लोगों को यही आना पड़ता है नया दफ्तर बन जाने के बाद ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वालों को दोनों दफ्तरों में भेजा जाएगा. इससे रजिस्ट्री कराने वालों को काफी आसानी होगी. नए दफ्तरों में टोकन सिस्टम से रजिस्ट्री होगी. यानी लोग वेटिंग हॉल में आराम से बैठकर अपनी बारी का इंतजार करेंगे. स्क्रीन पर उनका टोकन नंबर और संबंधित उपपंजीयक का नाम और कमरा नंबर दिखाई देगा. इसके बाद वे वहां जाकर रजिस्ट्री करा सकेंगे. नए दफ्तर में लोगों को हर तरह की सुविधा मिलेगी. नाले में डूबने से हुआ दुःखद हादसा: 6 और 7 साल की चचेरी बहनों की नाले में डूबने से हुई मौत, पूरे परिवार में मातम

नवा रायपुर की रजिस्ट्री सीबीडी भवन में

नवा रायपुर के सभी गांवों की रजिस्ट्री अभी सेक्टर 24 में स्थित छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के भवन में स्थित पंजीयन दफ्तर में हो रही थी. लोगों की शिकायत थी कि ये दफ्तर कई गांवों से दूर है. इसमें कई जरूरी सुविधाएं भी नहीं थी. इस वजह से इस दफ्तर को अब एनआरडीए के कमर्शियल कांप्लेक्स सीबीडी में शिफ्ट कर दिया गया है. यहां भी नया रजिस्ट्री दफ्तर बनाने का काम पूरा हो गया है. बेबीलोन टॉवर के दफ्तर के पहले इस ऑफिस में रजिस्ट्री का काम शुरू कर दिया जाएगा. नवा रायपुर के सभी गांवों की रजिस्ट्री इसी दफ्तर से होगी नवा रायपुर के लोगों को कलेक्टोरेट आफिस आने की जरूरत नहीं होगी नवा रायपुर के किसी भी इलाके की रजिस्ट्री इसी दफ्तर में ही होगी. CG BREAKING : सौम्या चौरसिया की संपत्ति पर ACB-EOW का शिकंजा, 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

नवरात्रि में बढ़ने लगी भीड़

नवरात्रि के पहले दिन से ही रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है. जीएसटी के बड़े बदलाव भी 22 सितंबर से ही लागू किए गए हैं. इस वजह से अधिकतर लोगों ने सोमवार से ही ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लिए हैं. नवरात्रि, दशहरा और दिवाली में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री की जाती है. इस वजह से अफसरों की कोशिश है कि जल्द से जल्द नए दफ्तरों को खोल दिया जाए. क्रेडाई का भी दावा है कि जीएसटी में बदलाव की वजह से मकान और फ्लैट की कीमत कम होगी. इस वजह से अभी त्योहारी सीजन में जबरदस्त रजिस्ट्री का दावा किया जा रहा है. CG Rape Case: 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्ष के आरोपी ने किया अनाचार, दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

रायपुर के बाद अन्य जिलों में लागू होगी योजना

पंजीयन विभाग महानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह मीणा बताते हैं कि लोगों की सुविधाओं के लिए ही नए दफ्तर तैयार किए गए हैं. रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को हर तरह की सुविधाएं मिले इसलिए राज्यभर में पहली बार कलेक्टोरेट के अलावा दूसरी जगहों पर रजिस्ट्री दफ्तर खोले जा रहे हैं. रायपुर के बाद इस योजना को राज्य के कई जिलों में लागू किया जाएगा.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts