Sat, 08 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: राज्योत्सव 2025 की भव्य शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शुभारंभ; देखें LIVE

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज नवा रायपुर में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह का शुभारंभ किया। उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। CG में दर्दनाक हादसा, 8 साल के बच्चे की सीने में सिक्का फंसने से मौत राज्योत्सव मैदान में दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए हैं। पूरे परिसर को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा को दर्शाने वाले आकर्षक झांकियों, प्रदर्शनी और सजावट से सजाया गया है। समारोह में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था। इस वर्ष राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती (25 वर्ष) मना रहा है। राज्योत्सव 1 से 5 नवंबर तक चलेगा, जिसमें स्थानीय और बॉलीवुड कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। https://www.youtube.com/watch?v=Hu2dmf3KTc8

देखिये कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर में बनाए गए मुख्य मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 11 बजे ऐश्वर्या पंडित के गायन से होगी। इसके बाद पी.सी. लाल यादव, आरू साहू, दुष्यंत हरमुख, निर्मला ठाकुर और शाम 8 बजे राष्ट्रीय कलाकार हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति होगी। IND vs SA फाइनल: जानिए कब, कहां और कितने बजे से होगा रोमांचक मुकाबला, फ्री में ऐसे देखें लाइव इसी प्रकार 2 नवंबर को सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक आदित्य नारायण प्रमुख आकर्षण के केंद्र होंगे। उनके द्वारा गीतों की प्रस्तुति रात्रि 9 बजे से दी जाएगी। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शाम 6:30 बजे से होगी। सबसे पहले सुनील तिवारी, जय नायर चिन्हारी द गर्ल बैंड, पद्म डोमार सिंह कंवर नाचा दल का कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार 3 नवंबर को पार्श्व गायिका भूमि त्रिवेदी रात्रि 9 बजे से प्रस्तुति देंगी। इस दिन सांस्कृतिक संध्या में शाम 6 बजे से पद्म उषा बारले (पंडवानी), राकेश शर्मा (सूफी-भजन गायन), कुलेश्वर ताम्रकार (लोकमंच) की प्रस्तुति होगी। वहीं 4 नवम्बर को रात्रि 9 बजे पार्श्व गायक अंकित तिवारी प्रस्तुति देंगे। इस दिन शाम 6 बजे कला केंद्र रायपुर बैंड, मती रेखा देवांगन के लोकगीत, प्रकाश अवस्थी की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 5 नवम्बर को रात्रि 9 बजे पार्श्व गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्या में शाम 6 बजे से मती पूनम विराट तिवारी, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कार्यक्रम होगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts