ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Nov 15, 2025 / Post views : 23
Ration Card Cancelled: प्रदेश में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार से अधिक राशन कार्ड रद कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि कई कार्ड धारियों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन हो रहे थे। इन खातों का उपयोग ठगी और सट्टे के पैसों के लेनदेन के लिए किया जा रहा था। रायपुर में 2,102, बिलासपुर में 856, दुर्ग में 2,310, सरगुजा में 309, बस्तर में 196 बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं।
Tomar Brothers Case: सूदखोर वीरेंद्र भेजा गया जेल, पुलिस कर रही रोहित तोमर की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारीप्रदेश भर में इसकी कुल संख्या 9,422 बताई जा रही है। इन बैंक खातों में वार्षिक छह लाख से अधिक का लेनदेन हुआ है। इनमें से अधिकांश मामलों में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। विभागीय जांच में यह भी पाया गया कि कई लाभार्थियों की ई-केवाइसी और बैंक विवरण उनकी वास्तविक आय से मेल नहीं खा रहे थे। ऐसे खाता धारियों की आय गरीबी रेखा के मानक से अधिक पाई गई। इसी आधार पर इन सभी का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है।
Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन शीतलहर का अलर्ट, रायपुर में 3 साल बाद सबसे कम तापमानप्रदेश में 62 हजार 813 आयकर दाताओं ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गरीबी रेखा राशन कार्ड बनवाकर तीन साल से हर माह चावल भी उठाया है। राजधानी में इनकी संख्या 10,361 है। अब सभी को खाद्य विभाग नोटिस जारी कर रहा है। वन नेशन वन कार्ड के तहत कराए गए ई-केवाईसी और आधार से लिंक बैंक खाते व पैन कार्ड के सत्यापन से यह पता चला है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन