Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: धर्म परिवर्तन विवाद: सरपंच पिता के शव के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने चर्च में लगाई आग

Vishva News / Thu, Dec 18, 2025 / Post views : 31

Share:
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है। भारी विरोध के बाद आज प्रशासन ने शव को कब्र से निकाला। वहीं ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश है। आक्रोशित भीड़ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चर्च में तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। दरअसल गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम की रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सरपंच ने अपने पिता का कफन दफन गांव में ही कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव दफन को लेकर जमकर विरोध किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक कोई निर्णय नहीं हो पाया और ग्रामीण अपने घर लौट गए थे। Bomb Threat: बॉम्बे हाईकोर्ट समेत अदालतों, बैंकों और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई से नागपुर तक अलर्ट

विरोध के दौरान ग्रामीण और पुलिसकर्मी हुए थे घायल

बुधवार को मामला और गहरा गया। ग्रामीण धार्मंतरित व्यक्ति का शव कब्र से बाहर निकालकर दूसरे जगह अंतिम संस्कार की बात पर अड़े रहे। इस दौरान शव को निकालने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इस दौरान दोनों पक्षों में झूमाझटकी हुई। विरोध के दौरान कुछ ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों को चोट भी आई थी। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस के तमाम अधिकारियों ने मोर्चा संभाला था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में थी। Chhattisgarh GST Action: नवीन इंजीनियरिंग वर्क्स में GST विभाग ने मारा छापा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त

लाठी-डंडे से लैस होकर डटे हुए हैं ग्रामीण, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

गुरुवार को फिर आक्रोशित ग्रामीण शव को कब्र से निकालकर दूसरे जगह अंतिम संस्कार करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि आदिवासी समाज दो फाड़ हो चुके हैं। दोनों में धर्मांतरण को लेकर आग जल रही है। एक तरफ मूल आदिवासी हैं जो धर्मांतरित आदिवासी परिवार के व्यक्ति के अंतिम संस्कार का विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर ईसाई परिवार है, जो अपने खेत में जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया है उसके शव को निकालने नहीं दे रहे हैं। भारी विरोध के बीच प्रशासन ने शव को कब्र से निकालकर बाहर भेजा। अब भी हजारों ग्रामीण लाठी डंडे से लैस होकर गांव में डटे हुए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल ने मोर्चा संभाला है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts