ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Mon, Jan 26, 2026 / Post views : 28
जांजगीर : मंत्री ओपी चौधरी ने आज जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। यह गौरवपूर्ण क्षण हमारे संप्रभु भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। संविधान निर्माताओं के विजन से प्रेरित होकर हम प्रतिज्ञा लें कि राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण से लोकतंत्र को और मजबूत बनाएंगे। जय हिंद! मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर से प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक आस्था, समानता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है।
CG में गणतंत्र दिवस की धूम – अंबिकापुर में गृह मंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस परेड की ली सलामीछत्तीसगढ़ महतारी की सेवा, विकास और समृद्धि के लिए राज्य सरकार पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने गणतंत्र दिवस संदेश में राज्य की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नक्सल उन्मूलन की दिशा में हुई प्रगति, किसानों-श्रमिकों-महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा-स्वास्थ्य-औद्योगिक विकास और सुशासन की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करने का दिन भी है।
Republic Day 2026 Live: 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, सैन्य शक्ति और ब्रह्मोस-आकाश-अर्जुन टैंक की दहाड़उन्होंने संविधान निर्माताओं, विशेषकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि संविधान सामाजिक समरसता, समान अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को संविधान की आत्मा बताया और कहा कि भारतीय गणतंत्र ने ऐसा खुला समाज निर्मित किया है, जहां हर नागरिक राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन