Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

मिलन चौक पर फिर हादसा, युवक की मौत : अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

Vishva News / Tue, Jul 28, 2026 / Post views : 39

Share:

कवर्धा। नेशनल हाईवे-30 स्थित बोड़ला नगर का मिलन चौक एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे का गवाह बना। रविवार रात करीब 9:50 बजे रॉन्ग साइड से जा रहे एक युवक को जबलपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को 112 की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया। इलाज के दौरान राजू पन्द्रो की मौत हो गई।

रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से चलने के कारण वह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की तलाश में जुटी है।

मिलन चौक बना दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट

स्थानीय लोगों के अनुसार मिलन चौक लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा मिनीमाता चौक, भोरमदेव चौराहा, पंजाब नेशनल बैंक के सामने, आत्मानंद स्कूल और बांधाटोला दुर्गा मंदिर के पास भी लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

लोगों का कहना है कि बार-बार हादसों के बावजूद हाईवे पर पर्याप्त संकेतक, स्पीड कंट्रोल उपाय, रंबल स्ट्रिप, हाईमास्ट लाइट और सुरक्षित यातायात प्रबंधन की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

NH30

RoadSafety

CGNews

HighwayAccident

HitAndRun

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts