Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

भोरमदेव में भक्ति गीत का विमोचन : सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

Vishva News / Tue, Jul 28, 2026 / Post views : 43

Share:

कवर्धा। कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने संयुक्त रूप से यूएनए म्यूजिक (UNA Music) के पहले भक्ति गीत 'चल पड़ी मैं कांवड़ लेकर' का औपचारिक विमोचन एवं पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गीत को शिवभक्ति और आस्था को समर्पित विशेष प्रस्तुति बताया गया।

151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा का भावपूर्ण चित्रण

यह भक्ति गीत विधायक भावना बोहरा की 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा से प्रेरित है। गीत में अमरकंटक से पवित्र नर्मदा जल लेकर भोरमदेव महादेव तक श्रद्धालुओं की कठिन पैदल यात्रा, रास्ते की चुनौतियों और भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था को भावनात्मक ढंग से दर्शाया गया है। गीत श्रद्धा, समर्पण और संकल्प का संदेश देता है।

नारी शक्ति और सनातन संस्कृति का संदेश

आयोजकों के अनुसार, गीत का उद्देश्य केवल भक्ति का प्रसार करना नहीं, बल्कि नारी शक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण की भावना को भी जन-जन तक पहुंचाना है। यह उन शिवभक्तों के अटूट विश्वास को दर्शाता है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी कांवड़ यात्रा पूरी करते हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुआ रिलीज

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगीतमय प्रयास छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भक्ति गीत अब यूएनए म्यूजिक चैनल और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शिवभक्तों एवं दर्शकों के लिए उपलब्ध

है।

Tags :

Culture

KanwarYatra

BhoramdeoTemple

UNAMusic

SanatanDharma

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts