Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: कोरबा में डकैती: 15 से अधिक हथियारबंद डकैतों ने किसान के घर से 5.5 लाख की लूट, पूछा- कहां रखा है सौम्या का पैसा

Vishva News / Fri, Nov 14, 2025 / Post views : 28

Share:
कोरबा : छत्तीसगढ़ की निलंबित प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। बालको नगर थाना क्षेत्र के तराईडांड गांव में मंगलवार देर रात हथियारबंद 15 से अधिक डकैतों ने किसान शत्रुघन दास के घर पर धावा बोल दिया। डकैतों ने घर के 11 सदस्यों को रस्सी से बांधकर बंधक बनाया और लगभग साढ़े 5 लाख रुपये के जेवर व नगदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान डकैत पीड़ित किसान से बार-बार पूछ रहे थे कि सौम्या का 20–25 लाख कहां छिपाया है? इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में कल से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, CM साय ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

डकैती में चौंकाने वाला खुलासा

पीड़ित किसान शत्रुघन दास के घर हुई डकैती के मामले में एक रोचक तथ्य सामने आया है। पीड़ित परिवार की बेटी बबीता दास निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया की क्लासमेट रह चुकी है। दुर्ग में दोनों ने साथ पढ़ाई की थी। कांग्रेस शासनकाल में जब सौम्या ज्वाइंट कलेक्टर के रूप में सीएम ऑफिस में उप सचिव थीं, तब बबीता कुछ समय उनके घर पर भी रहती थी। कोयला घोटाले में सौम्या की गिरफ्तारी के बाद बबीता अपने घर लौटकर शादी कर ली थी। CG Road Accident: ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, परिजन सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम, CCTV में कैद हुई घटना मंगलवार 11 नवंबर की रात शत्रुघन दास के घर पर 15 से अधिक हथियारबंद डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वे साढ़े 5 लाख के जेवर और नकद लेकर भाग गए। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। वहीं बुधवार 12 नवंबर को एफआईआर दर्ज की गई। इस बीच गुरुवार को पीड़ित किसान शत्रुघन दास ने बयान में कई और तथ्यों का खुलासा किया। उनका कहना है कि डकैतों ने हथियारों की नोंक पर उनसे पूछा ‘सौम्या का 20–25 लाख रखा कहां पर छिपाया है?’ मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूछताछ जारी है। फिलहाल घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ आरोपियों की कोई भी सबूत हाथ नहीं लगी है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts