Wed, 12 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: राशन वितरण में अनियमितता पर SDM ने तीन दुकानों को किया निलंबित

Share:
बिलासपुर : सरकारी राशन दुकानों में उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने और ई-केवाईसी सहित अन्य अनियमितताओं पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ने कोटा के पुडु और मिट्ठू नवागांव, तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया है। पुडु में दुकान संचालक ने उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं कराया था। अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं किया और धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना भी उपलब्ध नहीं कराया था, जिसके चलते दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। Indian Navy Day 2025: महिला शक्ति का जलवा! कुमुदिनी, रीति और शिवांगी ने भारतीय नौसेना में रचा नया इतिहास मिट्ठू नवागांव और जरौंधा की दुकानों में भी लापरवाही सामने आई है। दोनों दुकानों ने 15 नवंबर तक खाद्यान्न वितरण कार्य पूरा नहीं किया था। साथ ही उपभोक्ताओं के केवाईसी अद्यतन करने में उदासीनता बरती गई। निर्धारित समय सीमा में कार्य नहीं करने और बार-बार निर्देशों के बाद भी सुधार नहीं लाए जाने पर एसडीएम ने दोनों दुकानों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। Chhattisgarh News : झोपड़ी में भीषण आग ने महिला की ली जान, पुलिस ने शुरू की जांच प्रशासन का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न और लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उचित मूल्य दुकान संचालकों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र के खाद्य निरीक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts