Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: सक्ती सीएचसी में सनसनी: जनरल वार्ड में युवक ने खुद को लगाई आग, मौके पर मचा हड़कंप

Vishva News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 31

Share:
सक्ती : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे परिसर में सनसनी फैला दी. जनरल वार्ड में भर्ती एक युवक ने अचानक खुद को आग लगा ली, जिससे मौके पर ही जलकर उसकी मौत हो गई. मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. घटना का कारण भी अज्ञात बना है. इस हादसे से अस्पताल में हड़कंप मच गया, जहां मरीजों और स्टाफ को तत्काल बाहर निकाला गया.
सक्ती पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. साथ ही यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे क्या कारण रहे. पुलिस अस्पताल प्रबंधन, मौजूद स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी. इस घटना से अस्पताल परिसर और स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
सुसाइड केस लग रहा… मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे शिनाख्त में परेशानी हो रही है. पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ शुरू कर दी है. सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह सुसाइड केस है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. परिवार की तलाश में टीमें लगी हैं. अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.” घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया और परिजनों ने हंगामा किया. स्थानीय ग्रामीणों ने इसे मानसिक तनाव या पारिवारिक समस्या से जोड़ा, लेकिन पुलिस कुछ भी कन्फर्म नहीं कर रही.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts