ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Tue, Dec 2, 2025 / Post views : 32
महासमुंद : पैसे डबल करने का सब्जबाग दिखाकर लोगों के गाढ़ी कमाई की ठगी करने और उन पैसों से अय्याशी करने वाले चर्चित ठग शिवा साहू के मामलें में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ठगराज शिवा साहू की माँ और उसके एक सहयोगी धर्मेश साहू को हिरासत में ले लिया है। शिवा की माँ पर आरोपी है कि उसने ठगी किये किये पैसों को छिपाने में आरोपी बेटे की मदद की थी। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी पैसों का लेनदेन भी करते थी। फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। इस तरह पुलिस ने इस चर्चित मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
छत्तीसगढ़ के पोलो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छुआ नया मुकाम, CM साय ने दी शुभकामनाएंएक वक्त था जब छत्तीसगढ़ में अचानक से यह नाम सुर्खियों में छा गया था। शिवा साहू का ऐसा जलवा था कि लोगों की भीड़ उसके पीछे दौड़ती थी। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह थी कि शिवा ने इतनी शोहरत सिर्फ 1 साल में कमाई थी। शिवा छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के रायकोना का रहने वाला है। शिवा साहू के पिता बढ़ई का काम किया करते थे। शिवा भी अपने पिता के साथ काम किया करता था। फिर अचानक उसके ऊपर दौलत की बारिश होने लगी। गिरफ्तारी से पहले तक शिवा मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियों में घूमता था। उसके पास जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली तक है। उसकी चमक-दमक देखकर लोग उसे रोल मॉडल समझने लगे थे। उसकी करतूतों का खुलासा तब हुआ जब उसके खिलाफ थाने में एक शिकायत दर्ज की गई।
राज्यपाल डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गयादरअसल शिवा साहू के खिलाफ कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ के सरसींवा थाने में शिकायत की थी कि उसने पैसे डबल करने नाम पर ठगी की है। शिकायत करने वालों ने शिवा ने कहा था कि वह 30 फीसदी ब्याज भी देगा। पैसे 8 महीने में डबल हो जाएंगे। उसने 4 लोगों से 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी की थी। हालाँकि पिछले साल ही लम्बी फरारी के बाद उसे और ठगी में उसका सहयोग करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल ठगी में शामिल शिवा समेत कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन