Tue, 11 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: रायगढ गोलीकांड में चौंकाने वाला खुलासा: आरोपी आरक्षक ने साथी की हत्या से पहले सीनियर अधिकारी पर किया था हमला

Share:
रायपुर : रायगढ़ रेलवे मंडल में हुए गोलीकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है. जिस आरक्षक ने दूसरे हेड कांस्टेबल पी.के. मिश्रा को गोलीमार कर हत्या की, उसने इससे पहले बिलासपुर में एक RPF इंस्पेक्टर को तलवार लेकर दौड़ाया था. इसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. लेकिन बाद में आरोपी आरक्षक ने अपील कर वापिस ड्यूटी ज्वाइन कर ली और अब उसने अपने ही एक साथी आरक्षक को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, 3 दिसंबर की सुबह रायगढ़ में RPF के आरक्षक कुमार सिंह लादेर ने दूसरे आरक्षक पी.के. मिश्रा (रींवा, मध्यप्रदेश निवासी) को गोली मार दी. हैरानी की बात यह है कि मृतक आरक्षक आरोपी आरक्षक का दोस्त था. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच संविधान को लेकर बहस हुई थी. बहस के बाद आरोपी आरक्षक ने अपने साथी आरक्षक पर कांच के बाहर से 4 राउंड गोली मारी. इस घटना में आरक्षक पीके मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई. Amit Baghel surrender: हेट स्पीच मामले में फरार आरोपी अमित बघेल ने किया पुलिस के सामने सरेंडर, देवेंद्र नगर थाने में पेश
हर राउंड फायरिंग पर गोल घूमता था आरोपी
गोलीकांड की पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते समय अजीब हरकत करते नजर आता है. वह हर एक राउंड फायर के बाद वहां गोल घूमकर चारों तरफ देखता था और फिर से गोली मारता था. फायरिंग के दौरान वहां कई लोग मौजूद भी थे, लेकिन डर के चलते किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की. सनकी आरक्षक की पिस्तौल में 10 गोलियां थी. ऐसे में किसी द्वारा रोकने की कोशिश पर वह उनपर भी गोली चला सकता था. Chhattisgarh: मक्का से भरा 14 चक्का ट्रक आग का शिकार, फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू आरोपी आरक्षक कुमार सिंह लादेर ने अपने साथी आरक्षक की हत्या के बाद पहले कबूलनामा लिखा. कबूलनामें में उसने लिखा- मैंने अपने परमित्र को गोली मार दी. हत्या के बाद भी आरोपी आरक्षक थाने में ऐसे काम करता रहा, मानो कुछ हुआ ही नहीं हो. आरोपी आरक्षक के बरताव को देखकर और पूर्व में इंस्पेक्टर से किए गए बरताव को देखा जाए, उसके मानसिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एक सनकी इंसान है, जिसने एक से अधिक बार अपने साथियों पर जानलेवा हमला किया और अंततः एक की जान ले ली. बिलासपुर में जिन इंस्पेक्टर पर उसने हमला किया था, वे वर्तमान में रायपुर रेलवे मंडल में पदस्थ हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी आरक्षक कुमार सिंह लादेर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts