Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: SIR In CG: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण की रफ्तार तेज़, अब तक आधे से ज़्यादा मतदाताओं को मिले गणना प्रपत्र

Vishva News / Wed, Nov 12, 2025 / Post views : 31

Share:
SIR In CG: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 4 नवम्बर से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश के आधे से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं में से एक करोड़ 13 लाख 8 हजार 440 मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सक्रियता से मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए प्री-फील्ड मुद्रित गणना प्रपत्र पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। मतदाता चाहें तो ये फॉर्म ऑनलाइन भी भर सकते हैं — इसके लिए voters.eci.gov.in पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध है। मतदाता पोर्टल पर अपने विवरण ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त की जा सकती है। CG News : थाने में पूरा स्टाफ नदारद… मीडिया रिपोर्ट के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच ECINET मोबाइल ऐप में “Book a Call with BLO” फीचर के माध्यम से मतदाता सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला और तहसील स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क भी गणना प्रपत्र भरने और मार्गदर्शन के लिए सक्रिय हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र भरने में सहायता के लिए जिला प्रशासन ने वॉलिंटियर्स नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट भी तैनात किए गए हैं, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं। CG Big News: महाराष्ट्र पासिंग कार से 3 करोड़ कैश बरामद, पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए 14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निगम कमिश्नर स्तर) और 103 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर) नियुक्त किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें और त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण में सहयोग करें। निर्वाचन विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर SIR-2026 से जुड़ी नियमित जानकारी साझा की जा रही है, जिससे मतदाता प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts