Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: SIR अपडेट छत्तीसगढ़: 27 लाख से अधिक नाम कटे, जानिए अब प्रदेश में कितने वोटर बचे

Vishva News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 50

Share:
रायपुर : चुनाव आयोग की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया कराई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में SIR के आंकड़े जारी किए हैं। SIR के ड्राफ्ट रोल में छत्तीसगढ़ की वोटर लिस्ट से 27 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में 18 दिसंबर तक कुल 2,12,30,737 मतदाताओं में से 1,84,95,920 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा करवाए हैं। CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर, कई जिलों में घना कोहरा; तापमान 3 डिग्री तक गिरेगा

छत्तीसगढ़ में SIR का डाटा

  • मतदाताओं से कलेक्ट किए गए EF- 1,84,95,920
  • मृत्यु- 6,42,234
  • ट्रांसफर/अनुपस्थित- 19,13,540
  • ER में अनेक जगहों पर नामांकित- 1,79,043
बीएलओ को ये वोटर्स नहीं मिले या उन्होंने गणना प्रपत्र वापस नहीं किया क्योंकि-:
  • वे अन्य राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के मतदाता बन चुके है, या
  • वे उपस्थित नहीं पाए गए, या
  • 18 दिसंबर 2025 तक प्रपत्र जमा नहीं किया, या
  • किसी कारणवश मतदाता के रूप में पंजीकरण के इच्छुक नहीं थे।
  • वास्तविक पात्र मतदाताओं को दावा एवं आपत्ति चरण (23.12.2025 से 22.01.2026) के दौरान पुनः मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है।
एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं का नाम केवल एक स्थान पर ही रखा जाएगा

कैसे जांचें कि आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है या नहीं?

  • स्थानीय बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास उपलब्ध ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से।
  • ECINET मोबाइल ऐप से।
  • voters.eci.gov.in में जाकर ।

नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है तो क्या करें?

अगर नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है, तो नाम शामिल करने के लिए फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र (एनेक्सर IV) भरना होगा और इसे अन्य 13 प्रकार के सांकेतिक दस्तावेज जो ईसीआई द्वारा निर्धारित किया गया है उनमें से कोई एक दस्तावेज के साथ जमा करना होगा। Vinod Kumar Shukla Death News: हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, एम्स में ली अंतिम सांस

एप्लीकेशन फॉर्म कहां जमा करें?

  • नागरिक अपना एप्लीकेशन फॉर्म घोषणा पत्र सहित, अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास जमा कर सकते हैं, या
  • एप्लीकेशन फॉर्म ECINET मोबाइल ऐप या https://voters.eci.gov.in के ज़रिए ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts