Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: भिलाई में राजधानी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, इंजन के सामने का कांच टूटा, यात्रियों में मची अफरातफरी

Vishva News / Wed, Jan 21, 2026 / Post views : 38

Share:

दुर्ग : भिलाई में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। खुर्सीपार गेट और पावर हाउस के बीच सोमवार शाम राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक दिए। इस घटना में ट्रेन के इंजन के सामने लगा कांच क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दरार आ गई। गनीमत रही कि पथराव के दौरान लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को कोई चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Chhattisgarh – सड़क हादसे में युवक की मौत, FIR दर्ज करने के लिए प्रधान आरक्षक ने मांगी रिश्वत, SSP ने किया सस्पेंड 

जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस (12441) बिलासपुर से नई दिल्ली जा रही थी। सोमवार शाम करीब 4 बजे ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रही थी। जैसे ही ट्रेन खुर्सीपार गेट पार कर पावर हाउस की ओर बढ़ी, तभी अचानक अज्ञात लोगों ने ट्रेन के इंजन की ओर पत्थर फेंक दिए। एक पत्थर सीधे इंजन के सामने लगे कांच पर लगा, जिससे कांच में दरार आ गई। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए लोको पायलट और सहायक लोको पायलट घबरा गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया।

CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ की आबकारी नीति 2026-27 को कैबिनेट की मंजूरी, 40 एकड़ जमीन लीज पर मिलेगी प्रबंधन संस्थान को; जानिए अन्य फैसले

घटना की सूचना तत्काल लोको पायलट द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई। भिलाई-3 आरपीएफ प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पथराव खुर्सीपार क्षेत्र की ओर से किया गया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts