ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 32
रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस बार भी धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए 10 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। साथ ही 4 टीमों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। जो कि 24 घंटे निगरानी रखेंगे। किसानों से धान की नकद और लिंकिंग के माध्यम से खरीदी 15 नवम्बर से शुरू होगी, जो 31 जनवरी तक की जाएगी।
ICC Women’s World Cup 2025: भारतीय बेटियों का जलवा… फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर बनीं विश्व चैंपियनइस साल भी किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा, लिंकिंग सहित 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है।जिले की 69 समितियों के अंतर्गत 105 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की जाएगी। ऐसे में जिले में 10 स्थानों पर अंतरराज्यीय चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां अवैध धान के आवाजाही पर खास निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए चार टीमों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है।
Diana Pundole: दो बच्चों की मां ने फरारी की स्टीयरिंग थामी, रफ्तार से रचा नया इतिहासऐग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत किसानों से भारत सरकार की ओर से निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी किसानों की ऋण पुस्तिका के आधार पर पोर्टल आईडी से की जाएगी, जिससे किसानों को उपार्जन केंद्रों में ऋण पुस्तिका लाने की आवश्यकता नहीं होगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन