Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Student Death in Raipur: कलिंगा यूनिवर्सिटी हादसा... बिल्डिंग से गिरकर लाइबेरियन छात्र की मौत, दो आरोपियों ने किया सरेंडर

Vishva News / Tue, Dec 23, 2025 / Post views : 43

Share:
Student Death in Raipur: नया रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से गिरने से लाइबेरियन मूल के एक छात्र की मौत हो गई. हालांकि, अभी ये अस्पष्ट नहीं है कि छात्र खुद कूदा था, या किसी ने उसे धक्का देकर गिराया है. जिस छात्र की मौत हुई है, उसकी पहचान सैम के रूप में हुई है औऱ वह लाइबेरिया का रहने वाला था. मृतक MBA सेकेंड ईयर का छात्र था. रायपुर के मंदिर हसोद थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर की शाम को छत से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई. CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में नए साल से पहले कैबिनेट की अहम बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

दो आरोपियों ने किया सरेंडर

इस मामले में दो आरोपियों ने भिलाई के नगर थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया. इसके बाद रायपुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इससे पहले रायपुर पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है. दोनों संदिग्ध से पुलिस पूछताछ कर सच्चाई जानने में जुटी है. मृतक सैम और सभी आरोपी एमबीए के छात्र हैं.सैम एमबीए के तीसरे सेमेस्टर का छात्र था और लाइबेरिया का रहने वाला था. घटना के अनुसार, वह यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरा था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. Bijapur Naxal Operation: बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, माओवादियों का छुपा हथियार और विस्फोटक भंडार बरामद

22 तारीख की घटी घटना

यह पूरा मामला 22 तारीख की रात का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, मृतक सैम ने एमबीए छात्रा फेथ मोगा को गलत तरीके से छुआ था. इस बात की शिकायत फेथ मोगा ने अपने बॉयफ्रेंड नोई कोंडेट से कर दी थी. इसके बाद नोई ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पहले सैम के साथ मारपीट की. खुद को बचाने के लिए सैम चौथी मंजिल तक भागा और फिर वह उसने छत से छलांग लगा दी. Bijapur Naxal Operation: बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, माओवादियों का छुपा हथियार और विस्फोटक भंडार बरामद मंदिर हसौद पुलिस थाना के प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है. संदिग्ध छात्र-छात्रा से पूछताछ भी की जा रही है. पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि आखिर कौन सी उपस्थिति में छात्र ने छत से छलांग लगाई. बता दे कि कुछ महीने पहले रायपुर में ही एक अन्य नाइजीरियन छात्र की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी. 2 महीने के भीतर या दूसरी घटना है, जब विदेश से पढ़ने आए किसी छात्र की रायपुर में मौत हुई है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts