Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Surajpur Dance Viral Video: अश्लील डांस मामले में कार्रवाई, रेस्ट हाउस के दो अधिकारी निलंबित; तुरंत FIR दर्ज करने का आदेश

Vishva News / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 19

Share:
Surajpur Dance Viral Video: वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। वायरल वीडियो के आधार पर दो अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक वरिष्ठ अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कुमेली स्थित वन विभाग रेस्ट हाउस में हुई थी। वीडियो सामने आते ही मामला सुर्खियों में आ गया और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। Anti Naxal Operation: नारायणपुर में बड़ा नक्सल भंडार बरामद, हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ दवाइयों की भी मिली खेप

दो अधिकारी निलंबित

मामले में डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही और विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप है।

तत्कालीन रेंजर को कारण बताओ नोटिस

वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर.सी. प्रजापति को भी इस मामले में जिम्मेदार मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे स्पष्ट जवाब मांगा गया है कि रेस्ट हाउस में इस तरह की गतिविधियां कैसे हुईं। GGU बिलासपुर में सनसनीखेज घटना: यूनिवर्सिटी मेस में रसोइए ने B.Tech छात्र के साथ किया खौफनाक कांड, CCTV फुटेज से मचा हड़कंप

FIR दर्ज करने SP को पत्र

वन मंडल अधिकारी (DFO) ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में DFO ने पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र लिखकर FIR दर्ज कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts