ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 35
बिलासपुर : जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बिलासपुर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. इसी बीच शहर में तमिलनाडु नंबर प्लेट वाला एक ट्रक पटाखों से भरा संदिग्ध हालात में खड़ा मिला. इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है. बता दें, 8 जनवरी की सुबह तमिलनाडु से ई-मेल के जरिए बिलासपुर और राजनांदगांव के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई मिली थी.
CG Road Accident: तेज रफ्तार कार कई बार पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो छात्राओं समेत चार घायलइसके बाद से इन शहरों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इसी बीच आज सुबह बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर रोड पर एक तमिलनाडू नंबरप्लेट वाली ट्रक (TN-52 P-9783) पटाखों से भरी मिली. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक से पटाखों से भरे कार्टून पिकअप वाहन में ट्रांसफर किए जा रहे थे. गांव और रिहायशी इलाके के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के खड़े इस ट्रक को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.
Baloda Bazar Violence: बलौदा बाजार आगजनी केस में बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव गिरफ्तारमामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन