Tue, 11 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG में तीन छात्राएं बेहोश: अस्पताल में झाड़-फूंक का विवाद, दो डॉक्टरों पर कार्रवाई

Vishva News / Sat, Nov 22, 2025 / Post views : 14

Share:
कवर्धा : जिले के रेंगाखार कन्या आदिवासी छात्रावास में अचानक तीन छात्राओं की तबियत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. छात्राएं चीख-पुकार करने लगीं और बेहोशी की हालत में थीं. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन लगभग एक घंटे इलाज के बाद भी उनकी हालत में खास सुधार नहीं हुआ. इसी बीच अविश्वासनीय और चौंकाने वाली घटना सामने आई. आरोप है कि कुछ शिक्षकों ने अस्पताल परिसर में ही एक बैगा-गुनिया को बुलाकर छात्राओं पर झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया. अस्पताल में इस तरह के कृत्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है. रायपुर के नए स्टेट हैंगर से पहली उड़ान, मंत्रियों और सांसदों ने उदयपुर के लिए भरी उड़ान

मेडिकल जांच में छात्राएं सामान्य पाई गईं

खंड चिकित्सा अधिकारी पुरुषोत्तम राजपूत के अनुसार, तीनों छात्राओं को किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी, सिर्फ घबराहट की स्थिति थी. इलाज के दौरान ही शिक्षकों द्वारा झाड़-फूंक कराए जाने पर दो डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

सहायक आयुक्त का दावा – झाड़-फूंक नहीं हुई

वहीं सहायक आयुक्त एल.पी. पटेल ने शिक्षकों द्वारा झाड़-फूंक कराने से इनकार किया है. उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों की कमजोरी के कारण तबियत बिगड़ी थी. उपचार के बाद तीनों छात्राओं की हालत अब सामान्य है और एहतियातन उन्हें कुछ दिनों के लिए पालकों के साथ घर भेजा गया है. रायपुर में IND vs SA भिड़ंत: फैंस के लिए टिकट बिक्री शुरू, 3 दिसंबर को मैदान में दिखेगा जबरदस्त मुकाबला

छात्रावास में दहशत का माहौल

तीन छात्राओं के एक साथ बेहोश होने की घटना से छात्रावास की अन्य छात्राएं भयभीत हैं. वहीं अस्पताल में झाड़-फूंक की जानकारी सामने आने के बाद पूरे मामले पर सवाल उठने लगे हैं. स्वास्थ्य विभाग और जनजातीय विभाग दोनों अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं.  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts