ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sun, Nov 9, 2025 / Post views : 25
Tomar Brothers Case: सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोप में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा है। वीरेंद्र तोमर बीते 151 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था। वीरेंद्र तोमर को सड़क के रास्ते पुलिस रायपुर ला रही है। वहीं वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। रोहित तोमर की तलाश में टीम जुटी हुई है। रायपुर पुलिस के अधिकारी आज रविवार को आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा करेंगे।
धर्मांतरण विवाद पर गांव में तनाव, शव दफनाने से रोक — प्रशासन की दखल के बाद दूसरे जिले में अंतिम संस्कारवीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। आरोप के अनुसार अपने छोटे भाई रोहित तोमर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सूदखोरी का काम करता है। आरोपी कर्जदारों से मूलधन से ज्यादा ब्याज वसूलते और पैसे नहीं देने पर मारपीट करते।
रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा: कलेक्टर ने सोलर रूफटॉप लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देशवीरेंद्र सिंह तोमर पर पहला मामला 2006 में दर्ज हुआ था। पुलिस ने इसे आदतन अपराधियों की लिस्ट में डाला है। वीरेंद्र के खिलाफ 6 से ज्यादा अलग-अलग थानों में केस दर्ज है। इनमें मारपीट, उगाही, चाकूबाजी, ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट के केस शामिल है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन