ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Thu, Dec 4, 2025 / Post views : 15
बीजापुर : बीजापुर में शहीद 3 DRG जवानों को श्रद्धांजलि दी गई, बीजापुर और दंतेवाड़ा सीमा पर मंगलवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर करने का दावा किया गया है। इस मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG पी सुंदरराज ने की है। पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ देर रात तक चली और इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।
विधानसभा शीतकालीन सत्र: शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द, विधायकों के सवालों के जवाब निर्धारित समय में होंगे पेशबता दें कि मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए DRG के तीन जवानों को न्यू पुलिस लाइन में सलामी दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद जवानों को अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी, DIG बस्तर, IG पी सुंदरराज और SP बस्तर मौजूद थे।
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: लोहा और जमीन कारोबारियों के 24 ठिकानों पर छापेमारी, CG, MP और ओडिशा में दस्तावेज़ों की जांचमुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की पहचान प्रधान आरक्षक मोनू बड़डी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी के रूप में की गई है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को सलामी देने के बाद उनके गृह ग्राम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन