Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: MP की लड़की और CG के लड़के की अनोखी शादी: थाना परिसर में मंडप सजा, पुलिस वाले बने बाराती

Vishva News / Thu, Dec 25, 2025 / Post views : 28

Share:
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एक अनोखी शादी हुई है. मध्यप्रदेश की रहने वाली एक युवती को छत्तीसगढ़ के युवक से प्यार हो गया. लेकिन परिवार और समाज ने जब इस रिश्ते को नामंजूर कर दिया, तो दोनों अपने-अपने घर से भाग निकले और सीधे जा पहुंचे पुलिस की शरण में. ICC Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने होने वाली सीरीज से पहले जानें दोनों टीमों की स्थिति दोनों ने पुलिस थाने में परिजनों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई, जिसके बाद थाना परिसर में ही मंडप सजा और कानून के रखवालों ने बाराती बनकर दोनों की पूरे विधी विधान से शादी करा दी. जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अनूपपुर की रहने वाली मीरा सिंह और मरवाही क्षेत्र के धूम्माटोला बहरीझोरकी निवासी संजय सिंह एक दूसरे से प्रेम करते हैं और साथ जीवन बिताना चाहते थे, लेकिन परिजनों की असहमति उनके रिश्ते में बाधा बनी हुई थी. परिवार के विरोध से निराश होकर प्रेमी जोड़ा मरवाही थाने पहुंचा और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई. थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों की उम्र और आपसी सहमति की जांच की. Sunita Ahuja ने कहा- ‘वो सिर्फ पैसों से करती है प्यार’, Govinda के अफेयर पर आया चौंकाने वाला बयान दोनों के बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया. उन्हें युवक-युवती के कानूनी अधिकारों और सामाजिक पहलुओं की जानकारी देते हुए समझाइश दी गई. पुलिस की पहल का सकारात्मक असर हुआ और परिजन विवाह के लिए राजी हो गए. इसके बाद मरवाही थाना परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संजय और मीरा का विवाह संपन्न कराया गया. इस दौरान पुलिसकर्मी बाराती बने और पूरे आयोजन के साक्षी रहे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य कानून के साथ-साथ सामाजिक समरसता बनाए रखना भी है और यह विवाह उसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts