Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG में समोसे पर हंगामा... दुकानदार ने कुत्ते को सुंघाकर ट्रे में रखे समोसे, युवक की पिटाई

Vishva News / Sun, Dec 28, 2025 / Post views : 38

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अजीबो गरीब घटना हुई. शनिवार की शाम समोसे को लेकर दुकानदार और एक युवक के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट और जान से मारने की धमकी तक जा पहुंचा. घटना डीडी नगर थाने क्षेत्र के सुंदर नगर के पास की है. जानकारी के अनुसार, सुंदर नगर के नाश्ते दुकान पर एक युवक अक्षय अपने पालतु कुत्ते को लेकर पहुंचा था. इस दौरान उसने एक समोसा अपने कुत्ते को खिलाने का प्रयास किया. कुत्ते के नहीं खाने पर युवक ने वापस समोसे को ट्रे में रख दिया. इसे लेकर दुकानदार ने आपत्ति जताई. जिसके बाद युवक और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई. मामले में दोनों पक्ष की ओर से पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. Tamnar Violence: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमनार हिंसा पर कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

दुकानदार की पत्नी के पेट पर मारी लात, फिर गाली-गलौज पर हुई मारपीट

नाश्ता सेंटर के संचालक ने आरोप लगाया है कि सुंदर नगर निवासी युवक अक्षय अपने पालतू कुत्ते को दुकान पर लेकर आया था. इस दौरान उसने एक समोसा लिया और उसे अपने साथ लाए कुत्ते को सुंघाने के बाद वापस ट्रे में रख दिया. उस समय दुकानदार की पत्नी दुकान पर मौजूद थी. आरोप है कि युवक नशे की हालत में था और समोसे के बाद वह दुकान में रखी अन्य खाने की चीजों को भी कुत्ते को सुंघाने लगा. जब दुकानदार की पत्नी ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो युवक ने कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि उसने पेट पर लात मारी और जान से मारने की धमकी दी. घटना की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद जब दुकानदार मौके पर पहुंचा और युवक से मारपीट की वजह पूछी.  युवक ने दोबारा गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से मारपीट की. CG Accident News: यात्री बस पलटी, 40 सवारों में से 6 घायल, दो की हालत गंभीर

दोनों पक्षों ने कराई एफआईआर

दूसरी ओर युवक अक्षय की बहन ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसने अपने भाई के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए नाश्ता दुकान मालिक संदीप सिंह जुनेजा, कन्हैया महावर और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts