Mon, 10 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण: CMO ने SIR फॉर्म भरने वाले नागरिकों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी

Vishva News / Fri, Nov 21, 2025 / Post views : 13

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान SIR फॉर्म भरने वाले नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। हाल ही में कई राज्यों में ओटीपी से जुड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आने के बाद यह चेतावनी जारी की गई है। निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि SIR फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना बिल्कुल सुरक्षित प्रक्रिया है, लेकिन इस बीच कुछ असामाजिक तत्व मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करने की कोशिश कर सकते हैं। विशेष रूप से ओटीपी फ्रॉड के मामले बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभाग ने नागरिकों को आगाह किया है कि किसी भी स्थिति में अपने मोबाइल पर आने वाला ओटीपी किसी अजनबी को न बताएं। स्वास्थ्य केंद्र ने किया रेफर, एम्बुलेंस नहीं मिली; प्रसूता ने ई-रिक्शा में जन्म दिया बच्चे को अधिकारियों ने कहा है कि बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से SIR फॉर्म भरने के दौरान किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती। न तो विभाग का कोई कर्मचारी और न ही BLO नागरिकों से ओटीपी मांगता है। यदि कोई व्यक्ति कॉल कर यह दावा करे कि SIR फॉर्म से जुड़ा ओटीपी साझा करना आवश्यक है, तो उसे तुरंत इंकार कर दिया जाए और वह बातचीत तुरंत समाप्त कर दें। निर्वाचन कार्यालय ने यह भी कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति ओटीपी मांगने के लिए दबाव बनाता है या किसी तरह की धमकी देता है, तो नागरिक तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। साइबर ठग अक्सर आधिकारिक प्रक्रिया का नाम लेकर बात करते हैं, इसलिए नागरिकों को सलाह दी गई है कि ऐसे मामलों में सीधे अपने BLO या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें। पिछले कुछ समय में कई राज्यों की पुलिस ने भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट जारी किया है। SIR फॉर्म अपडेट या मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं के नाम पर लोगों से ओटीपी लेकर उनके मोबाइल नंबर से जुड़े कई डिजिटल खातों में अनाधिकृत पहुंच बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पंडरी और बलौदाबाजार अस्पताल बने देश के क्वालिटी सर्टिफाइड IPHL लैब, स्वास्थ्य तंत्र में सुधार का नया अध्याय निर्वाचन विभाग ने कहा कि नागरिकों की सावधानी ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ओटीपी मांगने वाले व्यक्तियों से तुरंत दूरी बनाएं और आवश्यक होने पर पुलिस से संपर्क करें। सूचना के साथ विभाग ने यह भी बताया कि अधिक जानकारी या शिकायत के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा विभाग अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर भी लगातार अपडेट साझा कर रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts