Fri, 07 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Weather Alert CG: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में आज बारिश के आसार

Vishva News / Tue, Oct 21, 2025 / Post views : 15

Share:
रायपुर : प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून के लौटने के बाद फिर से बादल बरस रहे हैं. मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य और दक्षिणी इलाके में बारिश और बादल गरजने की संभावना जताई है. साथ ही अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा, जिससे ठंड का असर सामान्य रहेगा. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 18 डिग्री सेल्सियल रिकॉर्ड किया गया. इस बीच तोकापाल में 2 सेमी, सुकमा में 2 सेमी, तोंगपाल में 1 सेमी और बकावंड में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई. Police Smriti Diwas 2025: शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि, राज्यपाल डेका, CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा परेड में हुए शामिल मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है. यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और अगले 48 घंटों में एक अवदाब में परिवर्तित हो सकता है. विभाग ने चेतावनी दी है कि एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है. लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. आगामी दो दिनों के बाद भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. NH-930 पर बड़ा सड़क हादसा: मवेशियों से भिड़ी होंडा कार, जिला जेल की दीवार से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

बात करें राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग ने आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts